गर्वराज जाखड़ को मिले 2 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट


भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम स्कूल, प्रताप नगर की कक्षा 2A के छात्र गर्वराज जाखड़ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से दो अलग-अलग श्रेणियों में सर्टिफिकेट मिले हैं। गर्वराज ने महज पांच साल की उम्र में साल 2023 में आयोजित IIFL JITO अहिंसा रन के पीस कैंपेन में भाग लिया था। इस पीस कैंपेन के जरिए अहिंसा और शांति का संदेश दिया गया। इस उपलब्धि से जुड़े रिकॉर्ड के लिए उन्हें पहला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट मिला।

इसके बाद अगस्त 2026 में सात साल की उम्र में गर्वराज ने दुनिया की सबसे बड़ी रीडिंग और लिसनिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भागीदारी के आधार पर उन्हें दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट मिला। इतनी कम उम्र में दो विश्व रिकॉर्ड हासिल करना उनके हुनर और परिवार से मिली सीख को जाहिर करता है। अपनी इस उपलब्धि को लेकर गर्वराज काफी खुश हैं और स्कूल के साथ-साथ अपने घर पर दोस्तों के बीच वह इन दिनों अपनी उपलब्धि को लेकर चर्चा कर रहे हैं।









Office

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने