विद्याश्रम स्कूल के हर्षवर्धन जाखड़ को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट मिला है। हर्षवर्धन ने माइनक्राफ्ट गेम के 'बिल्ड द अर्थ' मिशन में योगदान देते हुए 1,69,530 इमारतों के निर्माण में सहयोग किया। यह दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल बिल्डिंग प्रोजेक्ट में शामिल है।
इस मुकाम के लिए हर्षवर्धन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट मिला। इस प्रोजेक्ट के तहत माइनक्राफ्ट गेम के माध्यम से वास्तविक दुनिया की इमारतों का डिजिटल स्वरूप तैयार किया गया, जो विश्व की कुल इमारतों का 0.0002% आंका गया है।
Tags:
News and Views
